सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Government to Open New Health Centers in Three Districts aarti rao

Haryana: तीन जिलों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलेगी सैनी सरकार, लोगों को मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम जिला के गांव घामडोज में एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा, जबकि भिवानी जिला के गांव धनाना तथा हिसार जिला के गांव सिसाय बोला में एक-एक नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थापना की जाएगी।

Haryana Government to Open New Health Centers in Three Districts aarti rao
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आमजन तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत गुरुग्राम, भिवानी और हिसार जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय आबादी को सीधे तौर पर आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इस निर्णय के अनुसार गुरुग्राम जिला के गांव घामडोज में एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा, जबकि भिवानी जिला के गांव धनाना तथा हिसार जिला के गांव सिसाय बोला में एक-एक नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों के बनने से आसपास के दर्जनों गांवों की निर्भरता बड़े शहरों के अस्पतालों पर कम होगी।
विज्ञापन
Trending Videos


हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज या आपातकालीन स्थिति में दूरदराज के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि उन्हें उनके घर के नजदीक ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे जोड़ा कि इन नए सामुदायिक और उप-स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से  स्थानीय स्तर पर मुफ्त दवाएं, जांच और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। सरकार का लक्ष्य आगामी दिनों में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत करना है ताकि 'स्वस्थ हरियाणा' के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed