{"_id":"6a1d5f94d123c59e0b097c8b","slug":"video-inld-protests-against-rising-petrol-and-gas-prices-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन
पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को इनेलो प्रदेशभर में सड़कों पर उतर आई। पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।
इनेलो के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मंत्री संपत सिंह ने हिसार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कैथल, पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन वासुदेव शर्मा ने भिवानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने यमुनानगर, संगठन सचिव उमेद लोहान ने हांसी, विधायक आदित्य देवीलाल ने पलवल, विधायक अर्जुन चौटाला ने रोहतक और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने फतेहाबाद में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों और गैस सिलेंडरों के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
अभय चौटाला ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी परेशान है। कांग्रेस पर कहा कि मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद कांग्रेस जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठा रही है।
अभय चौटाला ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस के दामों में कमी नहीं की गई तो पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन छेड़ने का निर्णय ले सकती है। महंगाई के मुद्दे पर इनेलो जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।