हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा 13 से संभालेगी मोर्चा, कांग्रेसी चले हिमाचल; इनेलो पर बढ़ा सस्पेंस
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से संजय भाटिया, कांग्रेस से कर्मवीर बौद्ध और भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय हैं।
विस्तार
हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। इस चुनाव में हर एक विधायक का वोट निर्णायक साबित हो सकता है।
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो वोटों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इनेलो फिलहाल किसी एक पक्ष के समर्थन में घोषणा नहीं कर रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संपत सिंह ने कहा कि इस विषय पर बैठक के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। मतदान के दिन इनेलो के रुख से प्रदेश में नई बहस भी छिड़ सकती है।
भाजपा 13 से संभालेगी मोर्चा
भाजपा भी सधी हुई रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी के नवनियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष सांघवी सोमवार देर रात पंचकूला पहुंचे और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में विशेष तौर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। सभी मंत्री भी थे। देर रात तक चली बैठक में सभी को टास्क दे दिया गया। यह भी तय किया गया कि पार्टी के सभी प्रमुख नेता 13 से चंडीगढ़ में मोर्चा संभाल लेंगे। हर्ष सांघवी को शाह का करीबी माना जाता है। प्रदेश के सभी नेताओं से फीडबैक लेकर वे लौट गए हैं। मनोहर लाल भी मंगलवार सुबह निकल गए।
कांग्रेस व इनेलो एक दूसरे पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाती रही हैं। दोनों दलों के नेताओं के बीच काफी दिनों से शीतयुद्ध चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा था कि यदि वे भाजपा या उसके समर्थित उम्मीदवार को वोट देंगे तो वास्तविक बी टीम का खुलासा हो जाएगा।
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से संजय भाटिया, कांग्रेस से कर्मवीर बौद्ध और भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय हैं। एक सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। दूसरी सीट पर कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार में मुकाबला है। यदि कांग्रेस के वोट पाले से बाहर नहीं जाते हैं तो उसकी जीत पक्की है।
कांग्रेस विधायक 13 को जाएंगे हिमाचल प्रदेश, बसें बुक
कांग्रेस ने रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि 13 मार्च को उनके विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजा जाएगा। बसें पहले ही बुक कर दी गई हैं। सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिमाचल जाने पर सहमति नहीं बन सकी थी। सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों ने निजी काम बताए थे इसलिए अब 13 को जाने की रणनीति तैयार की गई है। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद 12 मार्च को चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। विधायकों के साथ वे भी हिमाचल जा सकते हैं।