सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Rajya Sabha election Karamveer Singh Bodh Haryana Congress

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में कांग्रेस से कर्मवीर बौद्ध का नाम आया सामने, चर्चाएं तेज; टिकट पर अंतिम फैसला आज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 04 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं।

Haryana Rajya Sabha election Karamveer Singh Bodh Haryana Congress
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। पार्टी आज शाम तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर सकती है। इसी बीच उम्मीदवारों की दौड़ में कर्मवीर सिंह बौद्ध का नाम अचानक चर्चा के केंद्र में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, उनका नाम सीधे तौर पर वरिष्ठ नेतृत्व की ओर से आगे बढ़ाया गया है, जिससे सियासी गलियारों में अटकलें और तेज हो गई हैं।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। हालांकि, इस दौड़ में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदय भान का नाम भी मजबूती से लिया जा रहा है। संगठन में लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका के चलते वे भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

अब सबकी निगाहें कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि पार्टी राज्यसभा के लिए किस नाम पर मुहर लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed