पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Roadways employees to face action for travelling without ticket on HVAC buses

Haryana: HVAC बसों में बिना टिकट सफर करने पर रोडवेज कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, परिवहन मुख्यालय के निर्देश

Wed, 01 Jul 2026 11:03 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 01 Jul 2026 11:03 AM IST
सार

रियायती और नि:शुल्क यात्रा के लिए निर्धारित श्रेणियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति, यहां तक कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी भी, इन बसों में मुफ्त यात्रा के पात्र नहीं होंगे। सभी को निर्धारित किराया देकर टिकट लेना अनिवार्य होगा।
 

विज्ञापन
Haryana Roadways employees to face action for travelling without ticket on HVAC buses
हरियाणा रोडवेज की बस - फोटो : https://hartrans.gov.in/about-department/introduction/

विस्तार

हरियाणा राज्य परिवहन मुख्यालय ने एचवीएसी और अति आरामदायक वातानुकूलित (सुपर लग्जरी एसी) बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उप-परिवहन नियंत्रक (यातायात) अरविंद शर्मा ने सभी महाप्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा है कि मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ अधिकारी और कर्मचारी अब भी इन बसों में बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय ने याद दिलाया कि 30 जून 2024 को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे कि हरियाणा रोडवेज का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना टिकट एचवीएसी बसों में यात्रा नहीं करेगा। इसके बावजूद नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए निर्देशों के अनुसार, रियायती और नि:शुल्क यात्रा के लिए निर्धारित श्रेणियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति, यहां तक कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी भी, इन बसों में मुफ्त यात्रा के पात्र नहीं होंगे। सभी को निर्धारित किराया देकर टिकट लेना अनिवार्य होगा।


मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी एचवीएसी अथवा सुपर लग्जरी एसी बस में बिना टिकट यात्रा करते पाया गया तो इसे मुख्यालय के आदेशों का उल्लंघन माना जाएगा और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed