{"_id":"6a44975bfe1d67506b04bbd6","slug":"weather-in-haryana-to-change-over-next-48-hours-after-humidity-of-june-relief-is-on-way-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मानसून की दस्तक: कई जिलों तक पहुंचा, अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश को भिगोने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मानसून की दस्तक: कई जिलों तक पहुंचा, अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश को भिगोने के आसार
Wed, 01 Jul 2026 09:58 AM IST
Naveen
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:58 AM IST
सार
प्रदेश में जून माह के दौरान औसत से 44 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। सामान्य रूप से जून में 54.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी जबकि इस बार केवल 30.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के 23 जिलों में से केवल दो जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को मानसून हरियाणा के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा अब करनाल से होकर गुजर रही है, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान परिस्थितियां और अधिक अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते मानसून हरियाणा के शेष हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ेगा और पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 1 से 6 जुलाई के बीच हरियाणा में गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 1 से 3 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। इस अवधि में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन