फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana's new generations will hear the pain of Partition.

Chandigarh-Haryana News: बंटवारे का दर्द सुनेंगी हरियाणा की नई पीढ़ियां

विज्ञापन
- 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्यभर में होंगे विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन


- प्रदर्शनी, वृत्तचित्र, व्याख्यान और कैंडल मार्च से संजोई जाएंगी 1947 की स्मृतियां


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनका मकसद नई पीढ़ी को 1947 में हुए देश के विभाजन की मानवीय त्रासदी से परिचित कराना है। राज्य सरकार ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत राज्य और जिलास्तर पर प्रदर्शनी, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान, संगोष्ठी, नाट्य प्रस्तुति और अनुभव साझा करने जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग ने आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


राज्यस्तरीय कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभाजन से प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे अपने जीवन के अनुभव साझा कर सकें। जिला प्रशासनों को भी ऐसे परिवारों की पहचान कर उनकी एक-दो प्रमुख जीवन गाथाएं भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इन अनुभवों को कार्यक्रम के दौरान साझा किया जाएगा जिससे युवा पीढ़ी उस दौर की परिस्थितियों और लोगों के संघर्ष को समझ सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर 13 अगस्त से विभाजन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें ऐतिहासिक घटनाओं, दस्तावेजों और चित्रों के माध्यम से विभाजन के समय की परिस्थितियों को दर्शाया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों को प्रदर्शनी का विशेष भ्रमण कराया जाएगा। विभाजन पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई फिल्मों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों और आम लोगों को उस दौर के इतिहास से अवगत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी व्याख्यान, संगोष्ठी, परिचर्चा और वृत्तचित्र प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर इंद्रधनुष सभागार से यवनिका टाउन पार्क तक मौन कैंडल मार्च निकाला जाएगा। वहां स्मृति स्थल पर पुष्प और दीप अर्पित कर विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed