{"_id":"6988820cdc897a0a7f01d7df","slug":"home-guards-protest-in-honor-of-the-police-uniform-burn-effigy-of-mla-arjun-chautala-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-943989-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: खाकी के सम्मान में होमगार्ड का विरोध, विधायक अर्जुन चौटाला का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: खाकी के सम्मान में होमगार्ड का विरोध, विधायक अर्जुन चौटाला का पुतला फूंका
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कालका-परवाणू बॉर्डर पर 8 फरवरी 2026 को हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक अर्जुन चौटाला के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयोजक संदीप शर्मा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों जवानों ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और रोष जताया।
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि विधायक के हालिया बयानों से होमगार्ड जवानों की छवि खराब हुई है और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। संदीप शर्मा ने कहा कि होमगार्ड जवान हर आपदा, त्योहार और कानून व्यवस्था की चुनौती में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करते हैं, इसलिए वर्दी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन ने विधायक से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों तक फैलाया जाएगा और राजनीतिक बहिष्कार पर भी विचार होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष व महिला जवान मौजूद रहे और एकजुटता का संकल्प लिया।
Trending Videos