{"_id":"698655ba4ce0dabbda04cd00","slug":"indias-tallest-building-to-be-built-in-gurugram-proposal-underway-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-942941-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: गुरुग्राम में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, बन रहा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: गुरुग्राम में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, बन रहा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी शहरी प्रोजेक्ट साकार करने जा रही है। द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित की जा रही 1003 एकड़ की ग्लोबल सिटी में देश की सबसे ऊंची इमारत बनाने का प्रस्ताव सैद्धांतिक रूप से तय कर लिया गया है।
हरियाणा सरकार इस प्रोजेक्ट को सिरे पर चढ़ाने के लिए जल्द ही एडवाइजर नियुक्त करेगी। विदेशी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय सलाहाकारों की मदद से इस प्रस्ताव को सिरे पर चढ़ाया जाएगा, ताकि डिजाइन, तकनीक और सुरक्षा, तीनों स्तरों पर यह इमारत वैश्विक मानकों पर खरी उतर सके।
हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी के नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है। यहां मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन ज़ोन, डिजिटल सुविधाएं और वर्ल्ड-क्लास अर्बन प्लानिंग पर जोर है। सबसे ऊंची इमारत इस पूरे प्रोजेक्ट का आइकॉनिक सेंटरपीस होगी। इस तरह की गगनचुंबी इमारत न सिर्फ रियल एस्टेट बल्कि विदेशी निवेश, मल्टीनेशनल कंपनियों की मौजूदगी, पर्यटन और हाई-स्किल रोजगार को भी बढ़ावा देगी। हालांकि यह योजना अभी प्रस्ताव के स्तर पर है, लेकिन सरकार सैद्धांतिक फैसला ले चुकी है। एडवाइजर की नियुक्ति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और तकनीकी अध्ययन इसके अगले कदम होंगे। सरकार का साफ संकेत है कि इमारत शहरी महत्वाकांक्षा का प्रतीक बनेगी।
Trending Videos