सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Inflation increased as soon as the elections ended, the government should call an all-party meeting: Rao Narendra

चुनाव खत्म होते ही बढ़ी महंगाई, सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल देती है। केंद्र सरकार को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक या संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले से ही बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट को लेकर सरकार को आगाह करते रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम एक साथ बढ़ाने के बजाय धीरे-धीरे बढ़ाए जाते हैं ताकि लोगों पर असर कम दिखाई दे। आम आदमी की जेब लगातार खाली होती रहती है। हाल के दिनों में ईंधन की कीमतों में करीब 8 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है जिससे हर वर्ग प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेट्रोल-डीजल महंगा होने से केवल वाहन चलाना ही महंगा नहीं होता बल्कि इसका असर खाने-पीने की चीजों, परिवहन, रसोई गैस और रोजमर्रा के सामान पर भी पड़ता है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed