{"_id":"698f139d949ff905be0631d3","slug":"inld-postpones-protest-scheduled-for-20th-in-panchkula-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-948058-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: इनेलो ने पंचकूला में 20 को होने वाला प्रदर्शन स्थगित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: इनेलो ने पंचकूला में 20 को होने वाला प्रदर्शन स्थगित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिक बोले- सरकार ने मांगें मान ली हैं, बुजुर्गों की बकाया पेंशन तुरंत जारी की जाए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो ने बुजुर्गों की पेंशन काटने के विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला में अपने प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। इनेलो के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह मलिक ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं इसलिए विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला लिया है। पार्टी की मांग है कि बुजुर्गों की बकाया पेंशन राशि तुरंत दी जाए। अगर सरकार ने सालाना आय सीमा को आधार बनाकर किसी की पेंशन बंद की तो इसका विरोध करेंगे। आय सीमा के आधार पर जो पेंशन काटी गई हैं वह बुजुर्गों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में किसी की भी पेंशन नहीं काटी गई थी और न ही कोई शिकायत मिली थी।
वहीं सैनी पर पंजाब की विधायक नरेंद्र कौर के आरोपों पर इनेलो नेता महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ने के लिए ऐसे ऑपरेशन चलाती रहती है। पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। इस तरह के आरोप व प्रत्यारोप चलते रहेंगे। बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री सैनी पंजाब जाने की बजाय हरियाणा का ख्याल रखें। हरियाणा में पहले ही बहुत सारी समस्याएं हैं। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 23 मार्च को नरवाना में प्रदेशस्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के सभी नेता गांव में जाकर लोगों को सम्मेलन का निमंत्रण देंगे। सम्मेलन में पूरे प्रदेश के युवा बढ़-चढ़कर शिरकत करेंगे।
Trending Videos