{"_id":"6a7a0636994eb8f6f40c6f7e","slug":"instructions-of-the-education-department-regarding-the-celebration-of-independence-day-in-haryana-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश के रक्षकों को सलाम': हरियाणा में इस अंदाज में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों को निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देश के रक्षकों को सलाम': हरियाणा में इस अंदाज में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों को निर्देश जारी
Mon, 10 Aug 2026 10:44 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:44 PM IST
सार
15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। 9 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद राष्ट्रगान, भाषण, देशभक्ति गीत, कविता, नाटक और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
तिरंगा झंडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को ‘देश के रक्षकों को सलाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और देश सेवा की भावना बढ़ाना है।
बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को बनाया जाएगा मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में गांव, शहर या वार्ड के सबसे बुजुर्ग पूर्व सैनिक को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा और उन्हीं से ध्वजारोहण कराया जाएगा। स्कूलों को 12 अगस्त तक ऐसे सैनिकों की सूची तैयार करने और 13 अगस्त तक उन्हें निमंत्रण देने को कहा गया है।
बच्चों को सैन्य सेवाओं की दी जाएगी जानकारी
बच्चों को सेना में नौकरी और करियर के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्हें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ सैनिक स्कूल, एनडीए और दूसरी सैन्य सेवाओं में जाने के तरीकों के बारे में पीपीटी या वीडियो के जरिये बताया जाएगा।
विज्ञापन
कक्षा 3 से 5 के बच्चे सैनिकों को पत्र लिखेंगे। चुने गए पत्र सेना मुख्यालय भेजे जाएंगे और बाकी पत्र स्कूल में प्रदर्शित किए जाएंगे। छात्र अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों की जीवनियां जुटाकर एक पुस्तक भी तैयार करेंगे। इसे स्कूल की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे भी लगाए जाएंगे।
15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। 9 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद राष्ट्रगान, भाषण, देशभक्ति गीत, कविता, नाटक और नृत्य होंगे। 11:30 बजे सेना में करियर की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 12 बजे मेगा पीटीएम और 12:30 बजे खेल व प्रश्नोत्तरी होगी।