{"_id":"6a7a0283a03c65539c0cf4bc","slug":"sir-in-haryana-notices-to-over-eight-lakh-voters-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में एसआईआर: 8.91 लाख मतदाताओं को नोटिस, इस दिन तक दर्ज करवा सकते हैं दावे-आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में एसआईआर: 8.91 लाख मतदाताओं को नोटिस, इस दिन तक दर्ज करवा सकते हैं दावे-आपत्तियां
Mon, 10 Aug 2026 10:26 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:26 PM IST
सार
सोनीपत में 61 हजार, कुरुक्षेत्र में 60 हजार, फरीदाबाद में 55 हजार, झज्जर में 50 हजार, यमुनानगर में 45 हजार नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
एसआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 44.84 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी है। इनमें 26 लाख से ज्यादा ऐसे मतदाता हैं जिनके रिकॉर्ड में खामियां हैं। 18 लाख से ज्यादा ऐसे मतदाता हैं जिनका 2002 की मतदाता सूची से मिलान से नहीं हो सका है। 10 अगस्त तक ऐसे आठ लाख 91 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। सोनीपत में 61 हजार, कुरुक्षेत्र में 60 हजार, फरीदाबाद में 55 हजार, झज्जर में 50 हजार, यमुनानगर में 45 हजार नोटिस भेजे गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने सोमवार को सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। उन्होंने एसआईआर के तहत चल रहे काम की समीक्षा की और सभी जिलों को काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 30 अगस्त तक है। इस दौरान प्रत्येक बीएलए-2 अंडरटेकिंग के साथ अधिकतम 30 फॉर्म बूथ लेवल अधिकारी को जमा कर सकता है।
पहली बार वोटर बनने वालों के लिए लगेंगे विशेष शिविर
बैठक में पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र लोगों के लिए विशेष शिविर लगाने पर भी चर्चा हुई। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम तेजी से चल रहा है। राज्य में अब तक फॉर्म-6 के 17,926 और फॉर्म-8 के 17,647 आवेदन मिल चुके हैं। फॉर्म-6 नए मतदाताओं के पंजीकरण और फॉर्म-8 मतदाता सूची में बदलाव के लिए इस्तेमाल होता है। मतदाताओं को दिए जाने वाले नोटिस की तैयारी, प्रिंटिंग और वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। फॉर्म-9, 10, 11, 11A और 11B में मिले दावों और आपत्तियों की सूची तैयार कर राजनीतिक दलों के साथ हर सप्ताह साझा करने के निर्देशों पर भी चर्चा हुई।