{"_id":"6a79c4d80cf300469e096daa","slug":"electricity-workers-strike-in-haryana-averted-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में टली बिजली कर्मियों की हड़ताल: मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में टली बिजली कर्मियों की हड़ताल: मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति
Mon, 10 Aug 2026 06:02 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:02 PM IST
सार
हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल फिलहाल के लिए टल गई है। मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में कर्मियों की मांगों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली कर्मियों की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में बिजली कर्मियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल को दिया गया है। बैठक में सबसे अहम फैसला पहले से घोषित 15 अगस्त से एग्री डिस्कॉम शुरू नहीं करने का रहा।
रविवार को बेनतीजा रही बैठक
बता दें कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और हरियाणा पावर यूटिलिटीज के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रविवार को दो घंटे बैठक चली थी जो बेनतीजा रही थी।
तीन दिवसीय हड़ताल का किया था एलान
इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई थी, लेकिन किसी भी प्रमुख मांग पर ठोस निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद बिजली कर्मियों ने 11, 12 और 13 अगस्त की पहले घोषित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को तय कार्यक्रम के अनुसार करने का फैसला लिया था। वहीं, सोमवार को मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में मांगों को लेकर बनी सहमति के बाद बिजली कर्मियों ने हड़ताल ना करने का फैसला लिया है।