फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of young man found in bathroom in Panipat; he had set out for Haridwar on the Kanwar Yatra.

पानीपत: बाथरूम में मिला युवक का शव, दो दिन पहले मांडी गांव से कांवड़ लेने निकला था

Mon, 10 Aug 2026 02:53 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 02:53 PM IST
सार

मांडी गांव निवासी सुरेंद्र (33) घर से हरिद्वार जाने के लिए निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह भगवान शिव के लिए गंगाजल लेने जा रहा है, लेकिन दो दिन बाद उसका शव बाथरूम में मिला।

विज्ञापन
Body of young man found in bathroom in Panipat; he had set out for Haridwar on the Kanwar Yatra.
मॉर्च्यूरी के बाहर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत जिले के मांडी गांव से हरिद्वार कांवड़ लेने निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिन बाद क्षेत्र में बदबू आने पर लोगों को घटना का पता चला। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि युवक का शव एक बाथरूम में पड़ा मिला, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडी गांव निवासी सुरेंद्र (33) घर से हरिद्वार जाने के लिए निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह भगवान शिव के लिए गंगाजल (कांवड़) लेने जा रहा है। परिवार के लोग उसे खुशी-खुशी यात्रा के लिए रवाना कर चुके थे और उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे थे।
विज्ञापन




लेकिन दो दिन बाद अचानक हालात बदल गए। आसपास के लोगों को बदबू आने पर शक हुआ और तलाश करने पर एक बाथरूम में सुरेंद्र का शव पड़ा मिला। यह दृश्य देख हर कोई हैरान रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई साजिश है।

परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed