आस्था का नया अंदाज: आधुनिकता के रंग में बदला कांवड़ लाने का स्वरूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार कांवड़ यात्रा में सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि आधुनिकता का रंग भी साफ दिखाई दे रहा है। पारंपरिक कांवड़ के साथ शिवभक्त भोलेनाथ के स्वरूप को आकर्षक पालकी, डोली और भव्य रथों में सजाकर ला रहे हैं। किसी रथ में पूरा शिव दरबार सजाया गया है तो कहीं नंदी पर सवार भोलेनाथ का स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुछ शिवभक्त तो भोलेनाथ के स्वरूप को अपने कंधों पर बैठाकर ही गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
बाॅक्स
दो लाख तक खर्च कर रथ में सजा रहे शिव का दरबार
सफीदों निवासी दीपक अपनी टोली के साथ भगवान शिव का पूरा दरबार रथ में सजाकर ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिव दरबार को तैयार कराने और रथ को सजाने में करीब दो लाख रुपये का खर्च आया है। उनके लिए यह खर्च नहीं, बल्कि भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा है। उरलाना कलां निवासी बिल्लू भोलेनाथ के स्वरूप को अपने कंधे पर बैठाकर ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी काफी समय से इच्छा थी कि भोलेनाथ के स्वरूप को कंधे पर बैठाकर कांवड़ यात्रा पूरी करें। भगवान शिव में गहरी आस्था के चलते इस बार उन्होंने अपनी इच्छा पूरी की।
बाॅक्स
कहीं नंदी पर सवार भोले, कहीं भव्य रथ में शिव दरबार
जींद निवासी राकेश भगवान शिव के स्वरूप को आकर्षक रथ में लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रथ तैयार कराने में करीब एक लाख रुपये का खर्च आया है। गांव खोखली निर्जन निवासी गुरजीत उर्फ गोलू नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ के स्वरूप को लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नंदी पर सवार शिव का स्वरूप उन्होंने करीब 15 हजार रुपये में खरीदा है।
रवि और उनके साथी भी भव्य रथ में भोलेनाथ का स्वरूप लेकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टोली की भगवान शिव में गहरी आस्था है। इसी श्रद्धा के चलते उन्होंने भोलेनाथ को रथ में लेकर आने का निर्णय लिया। रथ और उसकी सजावट पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च आया है।

भगवान भोलेनाथ के स्वरूप को दरबार सहित रथ में लाते सफीदों वासी दीपक व उनके साथी।