फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police checkpoints set up at 34 locations across the city; entry of heavy vehicles onto the Kanwar route banned.

Panipat News: शहर में 34 स्थानों पर की गई नाकेबंदी, कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की प्रवेश बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Police checkpoints set up at 34 locations across the city; entry of heavy vehicles onto the Kanwar route banned.
पानीपत। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दि गए हैं। जिने में 34 स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। हरिद्वार हाईवे से लेकर असंध रोड पर प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रविवार को एसपी भूपेंद्र सिंह ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सनौली रोड सहित शहर में विभिन्न चौक चोराहों व विभिन्न मार्गों पर 34 जगह नाके लगाए हैं। इनमें 15 नाके सनौली बार्डर, बलजीत नगर नाका, संजय चौक, सिवाह चौक, सिवाह चौक, न्यू सनौली बाइपास, सिवाह बस स्टैंड, खोजकीपुर बार्डर नाका, बबैल के नजदीक ड्रेन पुल पर, असंध रोड नाका, एनएफएल नाका, डाहर गोल चक्कर, नहर बाइपास टी प्वाइंट, जलालपुर मोड़, समालखा पुल के नीचे, मतलौडा चौक पर 24 घंटे के लिए नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही 19 नाके सनौली एक्सप्रेस कुराड़ चौक, छाजपुर चौक से चैटाला रोड, उग्राखेड़ी चौक, शिव चौक, कमल फर्नीचर चौक, छाजपुर से चैटाला रोड पर डाडोला चौक, सिवाह फ्लाई ओवर के नीचे, भापरा मोड़, हल्दाना नाका, चुलकाना किवाना मोड़, रामलाला चौक, बुड़शाम चौक, शाहपुर नाका, खंडरा अड्डा नजदीक शिव मंदिर, सौंधापुर नोहरा मोड़, डाहर शुगर मील, भालसी मोड़, मतलौडा गौशाल के पास व उंटला से आंसन मोड़ पर नाकाबंदी की गई है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ियों को सुरक्षा व सुगम मार्ग उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। सभी अधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहें। इस मौके पर नोडल अधिकारी एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, डीएसपी यातायात सुरेश सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बीएमबी कट होकर जाएंगी दिल्ली की बसें
गांव सिवाह के पास चैटाला रोड के सामने कट पर बैरिकेडस लगाए गए है। जिससे दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को अब बीएमबी कट से यु-टर्न लेकर फ्लाई ओवर पर चढ़ना होगा। इसके साथ ही 46 राइडर व ईआरवी निरंतर गश्त कर रही हैं। पैदल महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रास्ते में और कांवड़ शिविरों पर महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed