सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Khelo India Centre to open for 15 sports in Mahendragarh

Chandigarh-Haryana News: महेंद्रगढ़ में 15 खेलों के लिए खुलेंगे खेलो इंडिया केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-साई ने देशभर में 139 अतिरिक्त खेलो इंडिया केंद्र को दी मंजूरी
Trending Videos




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को तराशने और भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने अहम कदम उठाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देशभर में 139 अतिरिक्त खेलों इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले में भी विभिन्न 15 खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ताइक्वांडो, वुशु, कराटे, जू-जित्सु, कुराश, रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग, सेलिंग, शूटिंग, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, सेपक टकरा, इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी), स्क्वैश और गोल्फ के केंद्र खोले जाएंगे। केंद्रों की स्थापना के लिए उन संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास खेल के लिए पर्याप्त मैदान और आधुनिक ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो। खिलाड़ियों के लिए बोर्डिंग (रहने) की सुविधा हो। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को रोजगार और कोचिंग के अवसर देना भी है। इच्छुक संस्थान या पात्र एथलीट अपना आवेदन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed