सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Labor Department Portal to Open on the 26th; 2.70 Lakh Workers to Benefit

Chandigarh-Haryana News: 26 को खुलेगा श्रम विभाग का पोर्टल, 2.70 लाख श्रमिकों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रम विभाग में वर्क स्लिप घोटाले के बाद बंद कर दिया था पोर्टल
Trending Videos




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 1500 करोड़ रुपये का वर्क स्लिप घोटाला उजागर होने के बाद बंद किया गया श्रम विभाग का श्रमिक पंजीकरण पोर्टल 26 अप्रैल को खोलने का फैसला लिया गया है। विभागीय अधिकारियों की तरफ से पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पोर्टल खोलने की मंजूरी दे दी है।
श्रम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 21 लाख 78 हजार 523 वर्क स्लिप में से केवल 2 लाख 70 हजार 945 ही सही मिली हैं जबकि 19 लाख 7 हजार 578 वर्क स्लिप फर्जी निकली हैं। पोर्टल खुलने से 2 लाख 70 हजार 945 श्रमिकों को तत्काल राहत मिलेगी। साथ ही नए श्रमिकों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के साथ नवीनीकरण और उन्हें मिलने वाले शादी अनुदान, बच्चों की छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





हर जिले में ग्रीवेंस कमेटी
श्रम विभाग हर जिले में ग्रीवेंस कमेटी बनाएगा। साथ ही जिन श्रमिकों की वर्क स्लिप सही पाई गई है उन्हें लाभ लेने के लिए दोबारा पंजीकरण कराना होगा। सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने पर उन्हें लंबित योजनाओं का फायदा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed