{"_id":"6a81440e8f485724df0c9a88","slug":"major-relief-for-ug-and-pg-students-in-haryana-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में यूजी-पीजी छात्रों को बड़ी राहत: फीस जमा करने की बढ़ी अंतिम तिथि, उच्च शिक्षा विभाग के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में यूजी-पीजी छात्रों को बड़ी राहत: फीस जमा करने की बढ़ी अंतिम तिथि, उच्च शिक्षा विभाग के आदेश
Sun, 16 Aug 2026 10:31 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:31 AM IST
सार
उच्च शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि विभिन्न कॉलेजों और छात्रों की ओर से प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने और समय बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में प्रमोशन/प्रवेश लेने वाले छात्रों को राहत मिली है। उच्च शिक्षा विभाग ने फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी है।
पहले तय समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले छात्र अब अतिरिक्त समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। उच्च शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि विभिन्न कॉलेजों और छात्रों की ओर से प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने और समय बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हुए थे। इन्हीं अनुरोधों को देखते हुए फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
यह व्यवस्था हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में लागू होगी। विभाग ने संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और कॉलेज प्राचार्यों को विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने तथा लंबित प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए हैं। अब संबंधित विद्यार्थी 23 अगस्त तक प्रमोशन/प्रवेश की फीस जमा कर सकेंगे। विभाग का उद्देश्य शेष विद्यार्थियों को अवसर देकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराना है।