सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   MoU with IIT Roorkee for technical education

Chandigarh-Haryana News: तकनीकी शिक्षा के लिए आईआईटी रुड़की से करार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है।
तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से की गई इस पहल का उद्देश्य राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देना है। यह समझौता पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा और भविष्य में परियोजना आधारित सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।
समझौते पर आईआईटी रुड़की की ओर से प्रो. विवेक कुमार मलिक, डीन (प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श) तथा हरियाणा की ओर से महानिदेशक तकनीकी शिक्षा प्रभजोत सिंह ने हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि आईआईटी रुड़की राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है जो इंजीनियरिंग और उन्नत अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखता है। इस करार से राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों, बहुतकनीकी संस्थानों और तकनीकी विश्वविद्यालयों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता और संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। समझौते के तहत संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और ज्ञान-साझाकरण पहलें संचालित की जाएंगी। छात्रों को प्रशिक्षण और शोध के अवसर मिलेंगे जबकि संयुक्त अनुसंधान, संकाय विनिमय और संसाधनों के साझा उपयोग से अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए हैकाथॉन, इनक्यूबेशन कार्यक्रम और स्टार्टअप मार्गदर्शन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed