सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   No more than 10 hours of work per day, with a 48-hour work week limit.

Chandigarh-Haryana News: एक दिन में 10 घंटे से ज्यादा काम नहीं, सप्ताह में 48 घंटे की सीमा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने नए नियमों की अधिसूचना जारी की, हर 6 घंटे काम के बाद आधे घंटे का आराम जरूरी
Trending Videos

महिलाओं की रात की शिफ्ट के लिए अनुमति लेना जरूरी होगा, ओवरटाइम पर दोगुना वेतन देना होगा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा श्रम विभाग ने कर्मचारियों के काम के घंटों और सुरक्षा को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। नए आदेश के अनुसार किसी भी कर्मचारी से दिन में 10 घंटे और सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकेगा। सरकार ने नए नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है।

नए नियमों में महिला कर्मचारियों को लेकर विशेष प्रावधान किए गए हैं। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक उन्हें काम पर रखने के लिए संस्थानों को अलग से अनुमति लेनी होगी। यह अनुमति ऑनलाइन और सेल्फ सर्टिफिकेशन के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आराम के समय सहित कर्मियों की कुल कार्य अवधि 12 घंटे प्रतिदिन से अधिक नहीं होगी। हर 6 घंटे के काम के बाद कम से कम आधे घंटे का विश्राम देना जरूरी होगा। अगर कर्मचारी से ओवरटाइम कराया जाता है तो उसे सामान्य वेतन से दोगुना भुगतान करना अनिवार्य होगा। सभी श्रम कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। प्रदेश सरकार ने दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों को खोलने व बंद करने के तय समय और साप्ताहिक अवकाश (क्लोज डे) की अनिवार्यता से छूट दे दी है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सेल्फ सर्टिफिकेशन वाले संस्थान अपनी सुविधा अनुसार समय तय कर सकेंगे लेकिन कर्मचारियों के काम के घंटे और अन्य श्रम कानून लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed