सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Opportunity to Buy and Sell Properties on the HSVP Portal

Chandigarh-Haryana News: एचएसवीपी के पोर्टल पर संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का माैका

विज्ञापन
विज्ञापन
- आम लोग संपत्तियों को खरीदने व बेचने के लिए 29 तक करा सकेंगे पंजीकरण
Trending Videos

- रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला जोन में 30 से शुरू होगी खरीद-फरोख्त
अमर उजाला ब्यूरो


चंडीगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्राइवेट प्राॅपर्टी सेल-परचेज पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के चार जोन में आम लोगों को संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का माैका देने जा रहा है। 4 जोन के 19 संपदा कार्यालयों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में आमजन संपत्तियां खरीदने या बेचने के लिए 29 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकेंगे। संपत्तियों की खरीद व बिक्री के लिए कोई बिचाैलिया नहीं होगा।
पंचकूला स्थित मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पोर्टल पर निजी संपत्तियों को बेचने या खरीदने के लिए पंजीकरण होने के बाद 30 अप्रैल से खरीद-फराेख्त शुरू हो सकेगी। एचएसवीपी ने संपत्तियों को बेचने के लिए क्षेत्रफल, श्रेणी, उप श्रेणी, रिजर्व प्राइज, लोकेशन, संपदा कार्यालय, स्थानीय सेक्टर आदि का ब्योरा भी सार्वजनिक किया है। कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, हांसी, अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, फरीदाबाद, फरीदाबाद संपदा कार्यालय-2, गुरुग्राम व गुरुग्राम संपदा कार्यालय-2 के क्षेत्रों में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त होगी। इनके अलावा पलवल, पंचकूला, पानीपत, पिंजाैर, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत के क्षेत्राें में संपत्तियां खरीदी व बेची जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed