सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PGT Computer Science exam result only 39 candidates pass recruitment process again

Haryana: पीजीटी कंप्यूटर साइंस के पद 1711, पास हुए केवल 39; परिणाम के कुछ घंटे बाद दोबारा निकाली भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Feb 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पहले 2019 में पीजीटी कंप्यूटर साइंस की पोस्ट निकाली थी। मगर उस दौरान भर्तियां नहीं हुई। उसके बाद साल 2023 में दोबारा से 1711 ( हरियाणा कैडर के 1633 व मेवात कैडर के 78 पदों) पदों पर पोस्ट निकाली।

PGT Computer Science exam result only 39 candidates pass recruitment process again
रिजल्ट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 1711 पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा को केवल 39 अभ्यर्थी ही पास कर पाए हैं। इन पदों के लिए 5000 से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था लेकिन बाकी सभी 35 फीसदी कट ऑफ तक नहीं ला पाए। इन 39 का साक्षात्कार अभी होना है। परिणाम जारी होने के बाद उठे बवाल व विपक्ष के आरोपों के बाद एचपीएससी ने कुछ ही घंटों बाद बाकी बचे 1672 पदों के लिए दोबारा भर्ती निकाल दी, जबकि निकाली गई भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण होना बाकी है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर एचपीएससी पर निशाना साधा। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के युवाओं का हक छीना जा रहा है। वहीं, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एचपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की।

Trending Videos


हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पहले 2019 में पीजीटी कंप्यूटर साइंस की पोस्ट निकाली थी। मगर उस दौरान भर्तियां नहीं हुई। उसके बाद साल 2023 में दोबारा से 1711 ( हरियाणा कैडर के 1633 व मेवात कैडर के 78 पदों) पदों पर पोस्ट निकाली। इन पदों पर पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एचपीएससी की ओर से जब पांच फरवरी को परिणाम निकाला गया तो मात्र 39 अभ्यर्थी ही परीक्षा को पास कर पाए। परिणाम आते ही हंगामा मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर बन रहे कठिन, 35 फीसदी कट आफ पास नहीं कर पा रहे अभ्यर्थी
एचपीएससी की ओर से इन परीक्षाओं के लिए 35 फीसदी कट आफ रखा गया है, मगर अभ्यर्थी इसे भी पास नहीं कर पा रहे। बताया जा रहा है कि पेपर काफी कठिन बन रहे हैं। पिछले दिनों भी कई एग्जाम में ऐसा देखा गया है, जब अभ्यर्थी 35 फीसदी के कटआफ को पास नहीं कर पाए। बीते वर्ष अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) के लिए 613 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में केवल 151 ही अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। असिस्टेंट प्रोफेसर डिफेंस स्टडी की परीक्षा में 23 में से 7 ही अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो सके थे। पीजीटी फिजिकल एजुकेशन में 226 में से 47 ही अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग लेक्चरर के 15 और इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियर लेक्चरर के 20 पदों पर भी एक भी अभ्यर्थी विषय ज्ञान परीक्षा में 35 प्रतिशत अंक नहीं ला सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed