सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Punjab's commission agents met CM Saini and raised their problems.

Chandigarh-Haryana News: सीएम सैनी से मिले पंजाब के आढ़ती, समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
Trending Videos


मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, व्यावसायियों के लिए ठोस कदम उठाने की मांग


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंजाब में लगभग 40 हजार आढ़ती, करीब सवा लाख मुनीम व 6-7 लाख श्रमिक व्यवस्था से जुड़े हैं। पंजाब में मौजूदा समय में आढ़तियों की हड़ताल चल रही है जिससे व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। सरकार से बातचीत हुई मगर कोई हल नहीं निकला। फसल खरीद के इस सीजन में आढ़ती वर्ग के साथ साथ श्रमिक व किसान भी परेशान हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वह स्वयं कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं और वहां हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी हो या श्रमिक परेशान नजर आता है। समस्याओं के हल की तरफ वहां की आम आदमी पार्टी की सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है और प्रदेश को कंगाल बनाने का काम किया है। सैनी ने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही आढ़तियों के कमीशन को भी समय-समय पर बढ़ाया गया है ताकि उनकी आय और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में गेहूं पर आढ़तियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन दिया है जो कि पंजाब से 9 रुपये अधिक है। आढ़ती एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि वे लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें एक ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो उनकी बात सुने और ठोस समाधान दे। उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वालों में आढ़ती पंजाब फेडरेशन के अध्यक्ष विजय कालरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बराड़, उपाध्यक्ष देवी दयाल, आढ़ती एसोसिएशन पटियाला के अध्यक्ष मुल्ख राज गुप्ता, मोगा के अध्यक्ष समीर जैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed