{"_id":"69c44f796921673c7d07dc5d","slug":"registration-for-farmers-to-get-gatepass-started-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-979255-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: किसानों का गेटपास बनवाने के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: किसानों का गेटपास बनवाने के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में रबी फसलों की खरीद से पहले ही किसानों के लिए गेटपास के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी पंजीकरण के आधार पर किसान या उनकी तरफ से अधिकृत तीन में से कोई एक व्यक्ति मंडियों या क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए फसल ला सकेगा। गेटपास बनने के बाद किसान या अधिकृत व्यक्तियों का बायोमीटि्रक्स प्रमाणीकरण होगा।
कृषि विभाग के पोर्टल मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर किसानों को अभी केवल तीन अधिकृत व्यक्तियों के नाम दर्ज कराने हैं। ये तीन व्यक्ति परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, खेत में साझीदार, गांव के निवासी, अनाज लाने वाले वाहन के चालक आदि हो सकते हैं। मंडी में पहुंचने पर इन व्यक्तियों को बायोमीटि्रक्स से पहले पहचान से संबंधित दस्तावेज दिखाना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद बायोमीटि्रक्स प्रमाणीकरण होगा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का कहना है कि मंडियों में लागू सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए भी निगरानी कराई जाएगी।
राज्य कृषि विपणन बोर्ड संचालित करेगा कंट्रोल रूम
राज्य कृषि विपणन बोर्ड मंडियों में खरीद को लेकर कंट्रोल रूम भी संचालित करेगा। गेटपास, मेरी फसल-मेरा ब्योरा से संबंधित पंजीकरण, बायोमीक्टि्रक आदि से संबंधित शिकायतें किसान यहां कर सकेंगे। राज्य विपणन बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 18001802060 जारी कर दिया है।
Trending Videos