{"_id":"6a184c00738b9c3814059239","slug":"rural-water-workers-will-now-get-increased-honorarium-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1031655-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ग्रामीण जलकर्मियों को अब मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ग्रामीण जलकर्मियों को अब मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- ट्यूबवेल ऑपरेटर और वाटर वर्क्स कर्मियों को कुशल श्रेणी में शामिल करने का फैसला लागू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था संभालने वाले हजारों ट्यूबवेल ऑपरेटरों और वाटर वर्क्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को अब कुशल श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लागू कर दिया है। अब उन्हें पहले की तुलना में अधिक मानदेय मिलेगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से जुड़े 7 हजार से ज्यादा कर्मचारी इस फैसले से लाभान्वित होंगे। श्रम आयुक्त कार्यालय ने विभाग को पत्र जारी कर नया वेतन तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना के तहत श्रेणियों का सरलीकरण किया गया है।
पहले कर्मचारियों को अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल जैसी अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता था। अब ए और बी जैसी उप-श्रेणियों को समाप्त कर दिया गया है। इससे पहले कम श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को कम भुगतान मिलता था लेकिन अब उन्हें मुख्य श्रेणी के अनुसार पूरा मानदेय मिलेगा। नए आदेशों के मुताबिक कुशल श्रेणी में कर्मचारियों को अब 18,500 रुपये प्रतिमाह या 711.57 रुपये प्रतिदिन का भुगतान होगा। इससे पहले अकुशल कर्मचारियों को 15,220 रुपये व अर्ध-कुशल श्रेणी में 16,780 रुपये प्रतिमाह मिलते थे।