{"_id":"6a6a1add60f0f370df003598","slug":"sanitation-workers-strike-to-continue-in-haryana-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जारी रहेगी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नहीं बनी मांगों पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जारी रहेगी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नहीं बनी मांगों पर सहमति
Wed, 29 Jul 2026 08:53 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:53 PM IST
सार
बैठक में संघ ने 13 मई 2026 के समझौते को लागू न किए जाने पर सरकार के समक्ष गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए 6, 7 और 8 अगस्त की प्रदेशव्यापी हड़ताल के पूर्व घोषित कार्यक्रम को जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
मांगों को लेकर नहीं बनी सहमति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हरियाणा निवास, सेक्टर-3, चंडीगढ़ में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। बैठक में संघ ने 13 मई 2026 के समझौते को लागू न किए जाने पर सरकार के समक्ष गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए 6, 7 और 8 अगस्त की प्रदेशव्यापी हड़ताल के पूर्व घोषित कार्यक्रम को जारी रखने का एलान किया।
सरकार की ओर से अशोक मीणा कमिश्नर एन्ड सेकेट्री अर्बन लोकल बॉडीज विभाग हरियाणा सरकार शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक मुकुल कुमार, हरियाणा अग्निशमन विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं फायर विभाग के दर्जनों अधिकारी भी मौजूद थे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री महासचिव मांगेराम तिगरा कोषाध्यक्ष महेंद्र वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड, शिवचरण ,बसन्त कुमार, राजेश, राजपाल, एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र ,गुलशन भारद्वाज सुखदेव सिंह, राजीव खत्री, साहूंन खान के अतिरिक्त अन्य साथियों ने भी भाग लिया।
प्रेस को बयान जारी करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व महासचिव मांगे राम तिगरा ने बताया कि आज हरियाणा के सभी 87 शहरों में सफाई कर्मचारियों ने 22 जुलाई को पंजाब के बरनाला शहर में महिला सफाई कर्मचारी और बच्चों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला दहन किया और उपायुक्तों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं पंजाब के सफाई कर्मचारियों को पक्का करने सहित सभी मांगों को पूरा करने का ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द व महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 13 मई को सरकार के साथ हुई वार्ता में 17 मांगों पर सहमति बनी थी।