सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sanitation workers take to the streets with inverted brooms, expressing their outrage.

Chandigarh-Haryana News: उल्टी झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, दिखाया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा में नगर निगम, परिषद और पालिकाओं के करीब 30 हजार सफाई कर्मचारी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे। 22 जिलों और 70 से ज्यादा शहरों में कर्मचारियों ने हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते आक्रोश दिखाया।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चेतावनी दी कि आंदोलन अभी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 27 और 28 अप्रैल को कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे। 1 मई से दो दिन की काम छोड़ हड़ताल की जाएगी। कहा कि अगर 1 मई तक सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। इससे शहरों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 13 सालों से सफाई और सीवर कर्मचारियों की स्थाई भर्ती नहीं की गई। सरकार ठेका प्रणाली को बढ़ावा दे रही है जिससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सफाई कार्य ठेके पर देने से कर्मचारी आर्थिक तंगी और असुरक्षा में जीने को मजबूर हो जाएंगे।

सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

खाली पड़े सफाई और सीवर कर्मचारियों के पदों पर जल्द स्थायी भर्ती करने, सफाई कार्य में लंबे समय से चल रही ठेका प्रणाली को पूरी तरह बंद करने, कर्मियों को पक्का करने, सफाई कर्मचारियों को भी अन्य कर्मचारियों की तरह ग्रुप डी भर्ती में शामिल करने और कर्मचारियों को उचित वेतन व सुविधाएं देने जैसे मांगें सफाई कर्मचारी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed