सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sarva Karamchari Sangh will formulate strike strategy today

Chandigarh-Haryana News: सर्व कर्मचारी संघ आज बनाएगा हड़ताल की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेशभर में कर्मचारियों ने 12 फरवरी को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री पंचकूला में निदेशालय के सभी मुख्यालयों के कर्मचारी संगठनों की साझा बैठक करेंगे। बैठक के माध्यम से हड़ताल की रणनीति तय की जाएगी। पंचकूला व चंडीगढ़ में निदेशालय स्तर के सभी कर्मचारी संगठनों के साथ दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू होगी। राज्य प्रधान शास्त्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारी विरोधी काम कर रही है। यही कारण है कि देशभर के कर्मचारी संगठनों से लेकर किसान, श्रमिक व मजदूर संगठनों में रोष है।
Trending Videos



रोडवेज कर्मी 12 को करेंगे चक्का जाम : सुमेर
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य महासचिव सुमेर सिवाच ने बयान जारी करके केंद्र और राज्य सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अलावा विभागीय मंत्री और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को बार-बार कर्मचारियों की लंबित मांगों से अवगत कराया गया। इसके बाद भी रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। रोडवेज कर्मचारियों को 33 अवकाश देने, चालकों को पदोन्नत करके 194 पदों पर बस अड्डा इंचार्ज बनाने की मांग की गई है। कर्मशाला में ग्रुप डी के कर्मचारियों को काॅमन कैडर से बाहर करके तकनीकी वेतनमान देकर सभी पदों पर पदोन्नति का लाभ देने की भी मांग की है। सुमेर ने बताया कि 12 को कर्मचारी रोडवेज बसों का संचालन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed