{"_id":"6988f34f5a29750d4a022c11","slug":"the-congress-party-will-hold-a-meeting-in-chandigarh-today-regarding-the-municipal-elections-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-944481-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: निकाय चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: निकाय चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बैठक आज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों कमेटियों में शामिल प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सांसद सहित अन्य पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
चंडीगढ़। हरियाणा में निकाय चुनाव में आने वाले आवेदकों को लेकर कांग्रेस की सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक होगी। बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों पर चर्चा के अलावा आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद नए मानदडों में सूची बनाने की तैयारी है। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद वरुण मुलाना सहित तीनों कमेटियों के 20 सदस्य और दोनों सह प्रभारी भी मौजूद होंगे।
इसी बैठक में इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन लेने वाले पंचकूला, सोनीपत और अंबाला के जिलाध्यक्ष भी मौजूद होंगे। प्रदेशाध्यक्ष की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सलाह भी ली जाएगी। इस बैठक में उम्मीदवारों के पैनल पर संभावित मंथन भी किया जाएगा। तीनों निगमों में अब तक मेयर पद के लिए टिकट पाने के लिए 21 आवेदन जमा हुए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन पंचकूला नगर निगम मेयर के लिए 11 नेताओं ने किए हैं।
बीसी-बी महिला आरक्षित सीट अंबाला के लिए चार महिलाओं ने दावेदारी पेश की है। वहीं, सोनीपत में 6 नेताओं ने आवेदन किया है। इसी तरह पंचकूला में पार्षद पद के लिए 250 से अधिक, अंबाला में 100 से अधिक और सोनीपत में तकरीबन 140 नेताओं ने दावेदारी ठोंकी है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आवेदनों की जानकारी लेने के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के बीच संभावित मंथन करना होगा। साथ ही सभी से मुलाकात के अलावा निगम चुनाव को लेकर कुछ रणनीति भी तैयार की जाएगी।
Trending Videos