{"_id":"6a86f7055eab8dcb880553a7","slug":"satbir-was-appointed-deputy-commissioner-of-rohtak-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1101513-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सतबीर को रोहतक का उपायुक्त नियुक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सतबीर को रोहतक का उपायुक्त नियुक्त किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एक आईएएस का तबादला, दो को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ सतबीर सिंह को रोहतक का उपायुक्त बनाया गया है। रोहतक में उपायुक्त की कुर्सी पिछले दो हफ्ते से खाली थी। छह अगस्त को हरियाणा सरकार ने तत्कालीन उपायुक्त सचिन गुप्ता का तबादला कर दिया था। उनकी जगह प्रदीप दहिया को नियुक्त किया गया मगर 24 घंटे बाद उनका भी तबादला कर दिया था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त व हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार-2 को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव व हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक प्रतिमा चौधरी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।