फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Monsoon session begins August 27; Speaker reviews preparations.

Chandigarh-Haryana News: 27 अगस्त से मानसून सत्र, अध्यक्ष ने तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा। सत्र को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोशिश होनी चाहिए कि हर सत्र पिछली बार से बेहतर हो। सचिवालय की सभी शाखाओं को अपने-अपने काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सत्र के दौरान विधायकों, मीडिया और आगंतुकों को किसी तरह की परेशानी न हो। सभी शाखाएं आपसी तालमेल से काम करें। विधानसभा कर्मचारियों को सदस्यों व आगंतुकों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने दायित्वों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed