सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Selection Trials for Under 23 Asian Wrestling Championship to be held on May 2 and 3 in Lucknow New Delhi

Haryana: अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 2-3 मई को, लखनऊ और नई दिल्ली में होंगे ट्रायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 22 Apr 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के ट्रायल 2 मई को रीजनल सेंटर लखनऊ में होंगे, जबकि महिला कुश्ती के ट्रायल 3 मई को इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

Selection Trials for Under 23 Asian Wrestling Championship to be held on May 2 and 3 in Lucknow New Delhi
कुश्ती - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ ने 2026 अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन ट्रायल की घोषणा कर दी है। यह चैंपियनशिप दा नांग (वियतनाम) में 23 से 31 मई 2026 तक आयोजित होगी। इसमें हरियाणा के पहलवान ज्यादा हैं। 
Trending Videos


संघ के अनुसार, फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के ट्रायल 2 मई को रीजनल सेंटर लखनऊ में होंगे, जबकि महिला कुश्ती के ट्रायल 3 मई को इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल में वही पहलवान भाग ले सकेंगे, जिन्होंने हाल ही में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप (भिलाई), सीनियर फेडरेशन कप (गाजियाबाद) और 2025 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप (अहमदाबाद) में पदक जीता है और उनकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है।

खिलाड़ियों का वजन उसी दिन सुबह 7 बजे लिया जाएगा। पहली पांच भार श्रेणियों में 1 किलो और ऊपरी पांच श्रेणियों में 2 किलो की छूट दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को पासपोर्ट और हाल की फोटो लाना अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। संघ ने स्पष्ट किया है कि चयन में पिछला प्रदर्शन नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed