{"_id":"6a74893498b4c1364b065067","slug":"state-level-half-marathon-in-mahendragarh-winners-to-receive-a-prize-of-one-lakh-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1089734-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: महेंद्रगढ़ में राज्यस्तरीय हाफ मैराथन, विजेताओं को एक लाख का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: महेंद्रगढ़ में राज्यस्तरीय हाफ मैराथन, विजेताओं को एक लाख का पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा उदय अभियान के तहत महेंद्रगढ़ (नारनौल) प्रशासन की ओर से 9 अगस्त को राज्यस्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन ने आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की है। 10 किलोमीटर दौड़ में महिला व पुरुष दोनों वर्गों के प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 50 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 5 किलोमीटर दौड़ के शीर्ष तीन विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। हाफ मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
दौड़ की शुरुआत नूनी शेखपुरा सेक्टर मोड़ (नारनौल–महेंद्रगढ़ रोड) से होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने युवाओं, खिलाड़ियों व अन्य लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह हाफ मैराथन केवल दौड़ नहीं बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और फिट जीवनशैली अपनाने का संदेश देने का अभियान है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए इस बार इसकी थीम हर घर तिरंगा रखी गई है।