सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The appointments for which the BJP is taking credit were laid by the Congress: Rao Narendra

जिन नियुक्तियों का श्रेय भाजपा ले रही उनकी नींव कांग्रेस ने रखी : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने 12 हजार शिक्षकों (गेस्ट टीचर) की भर्ती को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते कहा कि जिन नियुक्तियों का श्रेय भाजपा ले रही है उनकी नींव कांग्रेस सरकार के समय रखी गई थी। कांग्रेस शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से भर्ती नीतियां बनाई गईं थीं।


राव नरेंद्र ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले बनाई गई तीन वर्ष की नीति को लेकर भाजपा सवाल उठाती थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट भी इसे सही ठहरा चुके हैं। भाजपा सरकार पुराने फैसलों को नए तरीके से पेश कर प्रचार कर रही है। यदि सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर होती तो आज सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी नहीं होती। प्रदेश के कई स्कूलों में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के पद खाली पड़े हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed