सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The mission director did not talk despite the call, now there will be a fast for two days.

Chandigarh-Haryana News: मिशन निदेशक ने बुलावे के बावजूद बातचीत नहीं की, अब दो को होगा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों (एमपीएचडब्ल्यू) की नाराजगी और बढ़ गई है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मिशन निदेशक लिखित निमंत्रण भेजने के बावजूद वार्ता के लिए स्वयं उपस्थित नहीं हुईं और व्यस्तता का हवाला देते हुए डायरेक्टर एडमिन के साथ औपचारिक बैठक करवाने की कोशिश की। एसोसिएशन ने इस वार्ता को अस्वीकार्य बताते हुए ठुकरा दिया।
एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य और उप प्रधान सुदेश रानी ने यहां जारी बयान में कहा कि 29 जनवरी को राज्य पदाधिकारियों द्वारा किए जाने वाले उपवास व रोष प्रदर्शन को मिशन निदेशक से वार्ता के लिखित आश्वासन पर टाल दिया गया था लेकिन वार्ता न होने से प्रदेश की आठ हजार महिला कर्मचारियों में रोष है। एसोसिएशन ने अब 2 फरवरी को उपवास का फैसला लिया है। इस दिन एसोसिएशन के सैकड़ों राज्य पदाधिकारी मिशन निदेशक कार्यालय के बाहर उपवास कर विरोध दर्ज कराएंगे। राज्य प्रेस सचिव संदीप कुंडू ने बताया कि महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी कई वर्षों से मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इनमें मूल वेतनमान एफपीएल-6 लागू करना, यूनिफॉर्म भत्ता, एमसीएच अलाउंस और ट्रेवलिंग अलाउंस का लाभ, सेवानिवृत्ति लाभ प्रमुख मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed