सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The sports equipment provision scheme now also includes weightlifting and yoga.

Chandigarh-Haryana News: अब खेल उपकरण प्रावधान योजना में भारोत्तोलन और योग भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप शुक्ला
Trending Videos

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा गांव व शहरी क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही खेल उपकरण प्रावधान योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें भारोत्तोलन और योग को भी शामिल किया है। इससे युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी नियमित खेल व फिटनेस गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

योजना के तहत पहले से ही वॉलीबाॅल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और क्रिकेट जैसे खेलों के उपकरण पंचायतों और नगर निकायों को मुफ्त व अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब भारोत्तोलन और योग उपकरणों को योजना में शामिल किए जाने से ग्रामीण स्तर पर फिटनेस और प्रतिस्पर्धी खेलों को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह मिलेगा लाभ
सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत या नगर निकाय को आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन के साथ खेल मैदान व खुले स्थान की उपलब्धता का विवरण देना होता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपलब्ध कराए गए उपकरणों का सही उपयोग होगा। विभागीय स्तर पर सत्यापन के बाद ही उपकरणों की आपूर्ति की जाती है।


योग-भारोत्तोलन में लगातार बढ़ता प्रदर्शन
पिछले एक साल के अंदर खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में हरियाणा के युवा भारोत्तोलक सनी भाटी ने स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के योगासन टीम ने योग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य सहित कुल चार पदक मिले थे। इसी तरह राज्य ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत मुकाबले में योग खिलाड़ियों ने 12 से अधिक पदक जीते थे।


स्वास्थ्य, अनुशासन व प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा : खेल मंत्री
खेल मंत्री गौरव गौतम के अनुसार भारोत्तोलन और योग के शामिल होने से योजना और अधिक समावेशी बनेगी तथा स्वास्थ्य, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को जमीनी स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों में खेल संस्कृति को मजबूत करना और युवाओं को नशा, अपराध व नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखते हुए सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed