फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Tricolour will fly at every home in Haryana from August 9 to 17.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में नौ से 17 अगस्त तक हर घर लहराएगा तिरंगा

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


14 अगस्त को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, गुरुग्राम में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार इस बार हर घर तिरंगा अभियान को बड़े स्तर पर चलाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में गांव, शहर, वार्ड और घर-घर तक यह अभियान पहुंचेगा। इसका मकसद सिर्फ तिरंगा फहराना नहीं बल्कि लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। इस अभियान में सरकारी विभागों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों, सामाजिक संगठनों, युवा क्लबों और खेल संस्थाओं की भागीदारी होगी। चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दाैरान सीएम ने किसानों से खेतों पर, व्यापारियों से अपनी दुकानों पर, कर्मचारियों से कार्यालयों में और हर परिवार से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस वर्ष अभियान को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। स्कूलों और कॉलेजों में वंदे मातरम् और तिरंगे के इतिहास पर प्रदर्शनियां लगेंगी। इसके साथ निबंध, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी और देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी ताकि युवा देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ सकें। प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं, बाइक, साइकिल और ई-बाइक रैलियां भी निकाली जाएंगी। इनका मार्ग शहीद स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरेगा। 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में वंदे मातरम् थीम पर भव्य तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित होगा जिसमें देशभक्ति गीत और सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। करीब चार लाख झंडे लोगों को बांटे जाएंगे।




सेल्फी विद तिरंगा पोर्टल पर तस्वीरें अपलोड करने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने बताया कि रेलवे स्टेशन, पार्क, पुस्तकालय, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष प्रदर्शनियां लगेंगी। साथ ही सेल्फी विद तिरंगा अभियान के जरिए लोगों को हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपनी तस्वीरें अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से तिरंगे को ध्वज संहिता के अनुसार सम्मानपूर्वक फहराने और अभियान के बाद सुरक्षित रखने की भी अपील की। 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।। राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित होगा। इसमें विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन



गुरु रविदास समरसता अभियान 20 फरवरी 2027 तक चलेगा
हरियाणा सरकार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। इसका उद्देश्य गुरु रविदास जी के समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। वाराणसी से शुरू हुई पवित्र कलश यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी है और इसे प्रदेश के हर गांव, शहर और बस्ती तक ले जाया जाएगा। इसके अलावा 5 अक्तूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed