फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tragic incident in Mehuwala village Mother and two children drown in a water tank

मेहूवाला गांव में दर्दनाक हादसा: कुंड में डूबने से तीन की मौत, लड़के को बचाने के प्रयास में बहन फिर मां डूबी

Thu, 06 Aug 2026 06:23 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, भट्टू
संवाद न्यूज एजेंसी, भट्टू Published by: Akash Dubey Updated Thu, 06 Aug 2026 06:23 PM IST
सार

मेहुवाला गांव में वीरवार शाम घर के कुंड में डूबने से सुदेश (31) व उसके दो बच्चे विनीत (8), ज्योति (10) की मौत हो गई। दोनों बच्चों को डूबता देखकर मां बच्चों को बचाने के लिए कूदी थी।

विज्ञापन
Tragic incident in Mehuwala village Mother and two children drown in a water tank
डूबने से तीन की गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव मेहुवाला में वीरवार शाम को एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर में बने पानी के कुंड (टैंक) में डूबने से 31 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

हादसे के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि 8 वर्षीय विनीत खेलते समय अचानक घर में बने कुंड में गिर गया। भाई को डूबता देख उसकी 10 वर्षीय बहन ज्योति उसे बचाने के लिए बिना देर किए कुंड में कूद पड़ी। दोनों बच्चों को पानी में संघर्ष करता देख उनकी मां 31 वर्षीय सुदेश पत्नी संदीप, भी बच्चों को बचाने के लिए कुंड में उतर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्भाग्यवश, घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं होने के कारण समय रहते किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी और तीनों की कुंड में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुदेश मूल रूप से भट्टू की रहने वाली थी तथा उसकी शादी गांव मेहुवाला में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed