फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Two nodal officers appointed for industrial training schemes Haryana Higher Education Department

Haryana: उद्योग प्रशिक्षण योजनाओं के लिए दो नोडल अधिकारी नियुक्त, उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेश

Sat, 01 Aug 2026 10:00 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 01 Aug 2026 10:00 AM IST
सार

संयुक्त निदेशक वीणा रानी को डाइटीटिक्स एवं न्यूट्रिशन विद्यार्थियों की इंटर्नशिप नीति के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. विनीता गुप्ता को इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Two nodal officers appointed for industrial training schemes Haryana Higher Education Department
हरियाणा शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में दो नई नियुक्तियां की हैं। विभाग ने डाइटीटिक्स एवं न्यूट्रिशन के विद्यार्थियों के लिए तैयार की जा रही इंटर्नशिप नीति तथा इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इससे दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन, समन्वय और निगरानी में तेजी आएगी।
विज्ञापन


महानिदेशक उच्चतर शिक्षा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार संयुक्त निदेशक वीणा रानी को डाइटीटिक्स एवं न्यूट्रिशन विद्यार्थियों की इंटर्नशिप नीति के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं संयुक्त निदेशक डॉ. विनीता गुप्ता को इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


दोनों अधिकारी संबंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी, प्रगति की समीक्षा, विभिन्न एजेंसियों के साथ तालमेल और सामने आने वाली समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी भी इन्हीं की होगी, ताकि विद्यार्थियों को समय पर प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियुक्तियों का सबसे अधिक फायदा डाइटीटिक्स एवं न्यूट्रिशन तथा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को होगा। उन्हें उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण, कार्यस्थल का अनुभव और रोजगार के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय बनने से विद्यार्थियों के लिए रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed