फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   UG Admissions: Only 53% of seats allocated in the first merit list could be filled.

यूजी दाखिले : पहली मेरिट सूची में आवंटित 53 फीसदी सीटें ही भर पाईं

विज्ञापन
- गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद, करनाल, सिरसा, सोनीपत व महेंद्रगढ़ बड़ी संख्या में सीटें खाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची के आधार पर उम्मीद से काफी कम दाखिले हुए हैं। पहली मेरिट सूची में 1 लाख 4 हजार सीटें आवंटित की गई थीं जिनमें से 55 हजार 196 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं यानी 53 फीसदी सीटें ही भर पाईं हैं। यूजी प्रथम वर्ष की 22 जुलाई को जारी मेरिट सूची के आधार पर 28 तक दाखिले का समय था। प्रदेशभर के काॅलेज में दाखिले के लिए कुल 2 लाख 30 हजार 544 सीटें उपलब्ध हैं। कुल सीटें में से अभी तक मात्र 24 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हो पाया है।
उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद, करनाल, सिरसा, सोनीपत और महेंद्रगढ़ जैसे बड़े जिलों में सबसे अधिक सीटें खाली हैं। गुरुग्राम के कॉलेजों में हजारों सीटें अभी भी रिक्त हैं। डीजीसी गुरुग्राम में 3,120 में से 908, जबकि सेक्टर-14 महिला कॉलेज में 2,740 में से 935 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। रोहतक के एनआरएस राजकीय कॉलेज में 2,652 में से 1,036 और एआई जाट कॉलेज में 2,692 में से 521 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन


राजकीय कॉलेज हिसार में 2,066 में से 899 और चिरंजी लाल जाट कॉलेज में 2,160 में से केवल 257 सीटें भरी गईं। फरीदाबाद के राजकीय कॉलेज में 2,260 में से 694, करनाल के राजकीय कॉलेज में 1,910 में से 729 व कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में 2,522 में से 742 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। सिरसा, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, झज्जर, जींद और रेवाड़ी में भी अधिकांश महाविद्यालयों में आधे से अधिक सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे जिलों चरखी दादरी, फतेहाबाद, नूंह, पंचकूला और पलवल के कई कॉलेजों में सीट भरने की दर 30 से 40 प्रतिशत के बीच रही है। कई निजी कॉलेज ऐसे भी हैं जहां पहली मेरिट सूची के बाद 10 से ज्यादा दाखिले नहीं हुए।


जिलावार खाली सीटों पर ब्योरा
अंबाला
जिले में स्नातक प्रथम वर्ष की 5,741 सीटें, भिवानी में 7,274, चरखी दादरी में 3,459, फरीदाबाद में 7,307, फतेहाबाद में 4,248, गुरुग्राम में 8,769, हिसार में 11,552 और झज्जर में 5,728 सीटें अभी खाली हैं। इसके अलावा जींद में 8,937, कैथल में 7,234, करनाल में 8,507, कुरुक्षेत्र में 5,865, महेंद्रगढ़

में 11,188, नूंह में 1,610, पलवल में 5,042, पंचकूला में 3,596, पानीपत में 8,108, रेवाड़ी में 7,302, रोहतक में 13,409, सिरसा में 8,559, सोनीपत में 8,455 और यमुनानगर में 4,699 सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed