{"_id":"697d16f7a9642eb6200f22c6","slug":"under-the-smam-scheme-subsidized-agricultural-machinery-will-be-available-for-the-rabi-season-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-937016-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: स्मैम स्कीम के तहत रबी सीजन के लिए मिलेंगे अनुदान पर यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: स्मैम स्कीम के तहत रबी सीजन के लिए मिलेंगे अनुदान पर यंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अनुदान पर किसानों को कृषि यंत्र दिए जाएंगे। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग स्मैम (सब्सिडी अंडर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन) के तहत आवेदन मांगे हैं।
किसान 16 फरवरी तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसानों को अनुदान पर योजना के तहत 25 प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध होंगे। अनुसूचित जाति, महिला और 5 एकड़ से कम जमीन वाले सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। अन्य श्रेणी के किसानों को यही अनुदान 40 प्रतिशत तक होगा।
फसलों के अवशेषों के प्रबंधन के लिए यह उपकरण मिलेंगे। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने रबि सीजन 2025-2026 के लिए कृषि यंत्र देने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिन किसानों के खरीफ-2025 में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर आवेदन किया था उसके पंजीकरण का ब्योरा आवेदन के दाैरान देना होगा।
25 फरवरी तक उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित लक्ष्य के अनुसार ड्राॅ का निर्णय लेंगी। 10 मार्च को एलोकेशन, 13 मार्च तक जिलास्तरीय कमेटी मंजूरी देंगी। इसी तरह से 30 मार्च तक किसानों को कृषि यंत्र खरीदने होंगे। 10 अप्रैल तक कृषि यंत्र खरीदने से संबंधित बिलों को अपलोड करेंगे और 14 अप्रैल तक मंजूरी की पूरी प्रक्रिया होगी। ब्यूरो
Trending Videos