{"_id":"6a717707a1ce4309a0006da7","slug":"welcome-for-commonwealth-winners-of-haryana-minister-of-sports-gaurav-gautam-receive-delhi-airport-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कॉमनवेल्थ विजेताओं का भव्य स्वागत , दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कॉमनवेल्थ विजेताओं का भव्य स्वागत , दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
Tue, 04 Aug 2026 10:53 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:53 AM IST
सार
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के साथ गाैरव गाैतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों का मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के बीच खिलाड़ियों का नागरिक अभिनंदन किया गया।
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेंगी।
गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल अधोसंरचना, आकर्षक नकद पुरस्कार और खेल नीति के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को हर स्तर पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर एयरपोर्ट पर उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।