{"_id":"6a717da7301f14de0e078441","slug":"video-cm-nayab-saini-held-a-press-conference-at-haryana-niwas-find-out-what-he-said-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम नायब सैनी ने हरियाणा निवास में की प्रेस कांफ्रेंस, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नायब सैनी ने हरियाणा निवास में की प्रेस कांफ्रेंस, जानें क्या बोले
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारा देश 39 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। इसमें से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। 13 स्वर्ण पदकों में से 7 हमारे खिलाड़ियों ने जीते जिनमें पांच बेटियां भी शामिल हैं।
हमारी तरफ से पूरे देश को बधाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति के चलते ये संभव हुआ है। सैनी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी 9 अगस्त से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 17 अगस्त तक चलेगी। स्कूलों और कॉलेज में तिरंगे और वंदे मातरम के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
शिक्षण संस्थानों में निबंध, चित्रकला, भाषण और स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वंदे मातरम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा कांसर्ट का आयोजन 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में किया जाएगा।
सेल्फी विद तिरंगा अभियान की प्रमुख डिजिटल गतिविधि होगी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह गुरुग्राम में किया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन का समापन 14 अगस्त की शाम को कैंडल लाइट मौन यात्रा के साथ किया जाएगा। गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत श्री गुरु रविदास जी के जन्म स्थान से लाई गई पवित्र मिट्टी गुरुग्राम पहुंच चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।