सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1.18 lakh rupees withdrawn from account by sending WhatsApp message

Charkhi Dadri News: परिचित के व्हाट्सएप से आई एपीके फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1.18 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
1.18 lakh rupees withdrawn from account by sending WhatsApp message
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर अपराधियों ने इन दिनों लोगों का व्हाट्सएप हैक कर उनके परिचितों के पास एपीके फाइल भेजकर खातों से रुपये निकाले जा रहे हैं। अकेले दादरी जिले में पिछले कुछ दिनों के दौरान ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब ताजा मामले में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का व्हाट्सएप हैक कर उसके परिचित के खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

गांव मानकावास निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। गत आठ जनवरी को उसके एक जानकार के व्हाट्सएप से उसके व्हाट्सएप पर एक आरटीओ चालान नाम से एपीके फाइल आई। उसने अनजाने में फाइल को डाउनलोड कर लिया। जब उसने अपने जानकार से बात की तो उसने बताया कि किसी ने उसके फोन को हैक कर रखा है और यह एपीके फाइल कोई अज्ञात उसके जानकारों के पास भेज रहा है। उसकी बात सुनकर उसने अपने फोन से इस एपीके फाइल को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 12 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर बैंक के खाते से रुपये कटने के मैसेज प्राप्त हुए। जिस पर वह बैंक शाखा में पहुंचा और खाते की स्टेटमेंट चेक करवाई जिसमें सामने आया कि उसके बैंक खाते से किसी अनजान खाते में 1,18,590 रुपये की राशि गई है।
उसने शिकायत में बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसके पास फर्जी एप भेजकर यह धोखाधड़ी की है। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed