फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   11,800 in cash and a stolen phone recovered

Charkhi Dadri News: 11,800 नकदी, चोरी का फोन बरामद

Thu, 13 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
11,800 in cash and a stolen phone recovered
चरखी दादरी। पुलिस ने गांव रामपुरा में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 11,800 रुपये नकद और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया गांव रामपुरा निवासी रामअवतार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 27 जून 2026 को अपने परिवार के साथ मकान पर ताला लगाकर जनकपुरी (दिल्ली) गए थे। 4 जुलाई को उनकी पुत्रवधू ने घर के सीसीटीवी कैमरे जांचे तो वे ऑफलाइन मिले।
विज्ञापन

इसके बाद घर की जांच करने पर पता चला कि 3-4 जुलाई की रात अज्ञात चोर मकान में घुसकर 2 लाख रुपये नकद, करीब 90 ग्राम चांदी का नारियल, 400 ग्राम वजन की दो जोड़ी पाजेब, 10 चांदी के सिक्के, एसी का स्टेबलाइजर, एमसीबी व सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता रामअवतार ने पुलिस को बताया कि चोरी हुआ मोबाइल गांव के सुमित के पास देखा गया है।

पुलिस ने सुमित से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह मोबाइल मनीष निवासी रामपुरा से 3,500 रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई।
पुलिस चौकी अटेला कलां में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप ने आरोपी मनीष निवासी रामपुरा को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed