{"_id":"6a7ccce4c47f2c549401fee8","slug":"sdm-badhra-held-a-meeting-regarding-sir-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158912-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसडीएम बाढड़ा ने एसआईआर को लेकर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसडीएम बाढड़ा ने एसआईआर को लेकर की बैठक
Thu, 13 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। एसआईआर प्रक्रिया के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होने के बाद अब प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया है जिसके तहत मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन मतदाताओं को नोटिस से संबंधित कागजात बीएलओ को जमा करवाने हैं। इस कार्य में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। ऐसे में सभी इस कार्य में सहयोग करें।
एसडीएम बाढड़ा आशीष सांगवान ने एसआईआर के दूसरे चरण के तहत किए जा रहे कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है और इस कार्य में मतदाताओं के साथ साथ दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग बेहद जरूरी होता है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया गया है और उसके बाद मिलान नहीं हुए मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस प्राप्त करने वाले संबंधित मतदाता को अपने जवाब में पात्रता के कागजात बीएलओ को जमा करवाने हैं। केवल विशेष परिस्थिति में ही मतदाता को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। नोटिस का जवाब ऑनलाइन भी दिया जा सकता है।