{"_id":"6a343592ebb42c379c0afbb0","slug":"28-lanes-are-being-constructed-in-ward-18-at-a-cost-of-75-lakh-rupees-this-will-provide-relief-from-waterlogging-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-156709-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वार्ड 18 में 75 लाख की लागत से बन रहीं 28 गलियां, मिलेगी जलभराव से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वार्ड 18 में 75 लाख की लागत से बन रहीं 28 गलियां, मिलेगी जलभराव से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
वार्ड 18 में गली पुनर्निर्माण का कार्य करते श्रमिक।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 18 के लोगों को राहत देने के नाम पर नगर परिषद की ओर से 75 लाख रुपये की लागत से बन रही 28 गलियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। वार्ड में बन रही गलियों का निर्माण होने के बाद यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत की सांस मिल सकेगी। वहीं मानसून सीजन के दौरान गलियों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
वार्ड 18 के निवासियों के लिए पिछले लंबे समय से 10 साल पहले बनी टूटी-फूटी गलियों से गुजरना और जलभराव की समस्या भारी चुनौती बनी हुई थी। विशेष रूप से बारिश के मौसम में गलियों में पानी जमा होने से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद की ओर से गलियों के पुनर्निर्माण के लिए 38 और 37 लाख रुपये की 13 और 15 गलियों की निविदाएं आवंटित की गई थीं। इसके बाद गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। वार्ड पार्षद अन्नू रानी ने बताया कि इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गलियों का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि ढलान और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया है। इससे न केवल गलियां सुंदर और पक्की होंगी बल्कि भविष्य में होने वाले जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान निकल सकेगा। पक्की गलियां बनने से सफाई व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
पांच हजार की आबादी को मिलेगी राहत
इस परियोजना से वार्ड 18 की बड़ी आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। करीब पांच हजार लोगों की दिनचर्या में अब एक बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने, बुजुर्गों को पार्क तक टहलने जाने और आम राहगीरों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन करने में अब कीचड़ और गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जल्द पूरा होगा काम
नगरपरिषद और निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन 28 गलियों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्य अंतिम चरण में है और शेष बची हुई गलियों का निर्माण अगले कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों का प्रयास है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले सभी गलियों को आमजन के लिए पूरी तरह खोल दिया जाए।
वर्सन:
वार्ड में 20 से अधिक गलियों का काम पूरा कर लिया गया है। एजेंसी ने सभी गलियों में काम पूरा करवाने के लिए पुरानी इंटरलॉकिंग टाइलों को उखाड़ भवन निर्माण सामग्री भी डाल दी गई है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सभी गलियों का काम पूरा हो सके।-अन्नू रानी, पार्षद, वार्ड 18।