फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A cultural stage will be set up at Bal Bhavan for four days, featuring performances by school children from across the district

Charkhi Dadri News: 4 दिन बाल भवन में सजेगा सांस्कृतिक मंच, जिलेभर के स्कूली बच्चे देंगे प्रस्तुति

Wed, 14 Oct 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 14 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A cultural stage will be set up at Bal Bhavan for four days, featuring performances by school children from across the district
चरखी दादरी। जिले भर के स्कूली विद्यार्थी 4 दिन तक अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करेंगे। अवसर होगा जिला बालभवन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बाल महोत्सव का। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष मनदीप कौर के मार्गदर्शन में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए 21 से 24 अक्तूबर तक बाल महोत्सव- का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बाल महोत्सव के दौरान एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गायन, फन गेम, फैंसी ड्रेस, हिंदी व अंग्रेजी लेखन, शास्त्रीय नृत्य, भाषण, प्रश्नोत्तरी, थिएटर प्ले, थाली व कलश सजावट, ड्रामा, रंगोली, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, रागनी गायन, दीया व मोमबत्ती सजावट, स्कैच ऑन स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, पोस्टर मेकिंग आदि 21 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

चार वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
बाल महोत्सव में प्रतियोगिताओं का आयोजन चार वर्गों के आधार पर किया जाएगा। प्रथम वर्ग में कक्षा पहली से पांचवीं तक, दूसरे वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक, तीसरे वर्ग में कक्षा नौवीं व दसवीं व चौथे वर्ग में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता जोनल प्रतियोगिता में लेंगे भाग

जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को जोनल स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। जोनल स्तर पर सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

वर्जन
बाल महोत्सव में जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षमताओं को सामने लाने का अवसर मिलेगा। महोत्सव की तैयारियां जारी हैं। सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है। स्कूलों को जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

डॉ सतीश कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed